{"_id":"624209479747ba5e0f2bc2b5","slug":"police-caught-a-car-laden-with-meat-left-it-after-completing-the-paper-chandausi-news-mbd422930878","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मांस से लदी कार पकड़ी, कागज पूरे होने पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मांस से लदी कार पकड़ी, कागज पूरे होने पर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनियाठेर/चंदौसी। चंदौसी-संभल मार्ग पर पुलिस ने पांच कुंतल मांस से भरी कार को पकड़ लिया। मांस को कब्जे में लेकर कार सवार तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। कार सवारों द्वारा संभल की मीट फैक्टरी के कागज दिखाने पर उन्हें छोड़ दिया। दिनभर कार में प्रतिबंधित पशु होने की चर्चा होती रही।
चंदौसी-संभल मार्ग पर सोमवार की सुबह चार बजे पुलिस गश्त कर रही थी। तभी तेज रफ्तार काले रंग की एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया। नहीं रुकने पर पुलिस ने पीछा कर उसे रोक लिया। कार में मांस भरा था और तीन लोग सवार थे। पुलिस मांस कब्जे में कर तीनों लोगों को हिरासत में लेकर थाना बनियाठेर ले गई। यहां कार सवारों ने संभल के एक मीट फैक्टरी से मांस लाने की बात कही। मीट फैक्टरी के कागज दिखाने पर पुलिस ने मांस व हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया।
संभल की मीट फैक्टरी से लोग मीट लेकर नरौली जा रहे थे। उन्होंने मीट फैक्टरी के कागजात दिखाए। कागजात सही मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया। प्रतिबंधित मवेशी का मांस नहीं था।
विज्ञापन
कुलदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना बनियाठेर