फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Poles will be removed for road widening near the railway gate

Sambhal News: कब्रिस्तान रेलवे फाटक के पास सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए जाएंगे खंभे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Poles will be removed for road widening near the railway gate
चंदौसी। कब्रिस्तान रेलवे फाटक 35बी पर 50 मीटर लंबी और 21 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करीब 35 लाख रुपये की लागत से विनियमित क्षेत्र द्वारा कराया जाएगा। जिसमें दो मीटर के फुटपाथ का निर्माण भी शामिल है। इस भूमि पर लगे बिजली के खंभों को हटाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। एसडीओ अजय चौरसिया ने बताया कि दो से तीन दिन में खंभे हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


दिसंबर 2024 में अतिक्रमण अभियान के दौरान कब्रिस्तान की जद में आई सरकारी भूमि पर पालिका द्वारा निशान लगा दिए गए थे। लेकिन निशान लगाने के बाद भी जब पांच माह तक कब्रिस्तान की जद में आई सरकारी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटा, तो करीब पांच दिन पहले एसडीएम विनय मिश्रा ने नगर पालिका व पुलिस बल के साथ जेसीबी चलवाकर कब्रिस्तान से सरकारी भूमि को कब्जामुक्त करवाया। अब इस भूमि पर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। ताकि रेलवे फाटक पर जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन

विनियमित क्षेत्र के जेई अमित कुमार ने बताया कि कब्रिस्तान से कब्जामुक्त कराई गई भूमि पर करीब 35 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर लंबी व 21 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जिसमें दो मीटर चौड़े फुटपाथ का निर्माण होना भी शामिल है। एसडीओ अजय चौरसिया ने कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर, जो बिजली के खंभे लगे हैं, उन्हें हटाकर पीछे की ओर लगाया जाएगा। इसके लिए स्टीमेट तैयार कर भेज दिया गया है। उम्मीद है कि दो से तीन दिन के भीतर खंभे हटाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed