{"_id":"66ba7a968094d6949b023606","slug":"platelets-are-falling-rapidly-as-soon-as-fever-comes-investigation-is-being-done-in-case-of-dengue-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-113252-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुखार आते ही तेजी से गिर रहीं प्लेटलेट्स, डेंगू की आशंका में हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुखार आते ही तेजी से गिर रहीं प्लेटलेट्स, डेंगू की आशंका में हो रही जांच
Tue, 13 Aug 2024 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
संभल। बुखार आते ही मरीजों की प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। मरीजों को डेंगू आशंकित मानते हुए जांच भी कराई जा रही हैं लेकिन डेंगू की पुष्टि किसी मरीज में अभी तक नहीं हुई है। टाइफाइड के मामले सामने ज्यादा आ रहे हैं। जिनका उपचार भर्ती करने के बाद ही किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में सोमवार को 1048 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें 200 से ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित पहुंचे। इसमें 12 लोगों को डेंगू आशंकित मानते हुए जांच कराई लेकिन वह डेंगू पीड़ित नहीं मिले। डॉ. अस्पताल के चिकित्सक डाॅ. चमन प्रकाश ने बताया कि बदलता मौसम है। बारिश के चलते संक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। इस समय जो लोग बुखार से पीड़ित हो रहे हैं उनकी प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही हैं। ऐसे मरीज पिछले कुछ दिनों से सामने आ रहे हैं। इसलिए डेंगू आशंकित मानते हुए जांच कराई जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रामलाल यादव ने बताया कि बच्चों को बुखार के साथ उल्टी दस्त हो रहे हैं। उनकी भी प्लेटलेट्स कम पाई जा रही हैं लेकिन डेंगू पीड़ित कोई मरीज नहीं मिला है।
निजी लैब पर जांच के लिए लग रही भीड़
सरकारी से कई गुना ज्यादा निजी लैब पर जांच के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। डेंगू की जांच कराने के लिए ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। यह वही मरीज हैं जिन्हें कई दिनों से बुखार की समस्या है और दवाई का असर नहीं दिख रहा है। चिकित्सक भी डेंगू आशंकित मानते हुए जांच करा रहे हैं। एक लैब संचालक ने बताया कि पिछले 10 दिन में जांच का दायरा करीब 20 प्रतिशत बढ़ा है। डेंगू की जांच के लिए ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं लेकिन अभी कोई मरीज डेंगू पीड़ित नहीं मिला है। ज्यादातर में टाइफाइड के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
0000000000
बुखार से बचाव के लिए क्या करें
मच्छरीदानी में सोएं
साफ-सफाई रखें
बचा हुआ भोजन न करें
घर में पानी न जमा होने दें
शरीर को पूरी तरह कवर कर रखें
बुखार आने पर चिकित्सक से सलाह लें
बारिश के दौरान भीगने से बचें।
000000000000
कोट
बरसात के मौसम में वायरल के मामले सामने आते हैं। जिले में कोई भी मामला डेंगू का नहीं आया है। कई दिन तक बुखार वायरल में भी नहीं उतरता है।
डॉ. मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल।