{"_id":"69ea8af9406d055843084330","slug":"petrolman-dies-due-to-electric-shock-body-placed-on-road-demanding-action-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-134532-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: करंट से पेट्रोल मैन की मौत, सड़क पर शव रखकर की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: करंट से पेट्रोल मैन की मौत, सड़क पर शव रखकर की कार्रवाई की मांग
Fri, 24 Apr 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
संभल। विद्युत उपकेंद्र, बराही के गांव शाहपुर चमारान में बृहस्पतिवार की सुबह निजी स्कूल के सामने हाईटेंशन लाइन पर फाॅल्ट सही करते वक्त संविदा पेट्रोल मैन ओमकार पाल (30) निवासी खाबरी भोला की करंट लगने से मौत हो गई। मौके पर आए परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर शव सड़क पर रख लिया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। पिता ने तहरीर देकर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हरकिशोर ने बताया कि उनका बेटा ओमकार काफी समय से संविदा पेट्रोल मैन था। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे के करीब वह शाहपुर चमारान में स्कूल संचालक के द्वारा फाॅल्ट को सही करने के लिए बुलाने पर गया था। आरोप है कि बिजलीघर पर तैनात एसएसओ ने उसे शटडाउन दिया और वह फाॅल्ट को सही करने के लिए पोल पर चढ़ गया। इस दौरान हाईटेंशन लाइन में करंट प्रवाहित हो गया और वह इसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर परिजन पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाकर शव को सड़क पर रख दिया। कार्रवाई की मांग उठाई। बाद में पुलिस आई और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। हजरतनगर गढ़ी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
00000
रो-रोकर मां बेसुध, पत्नी और बच्चों का भी बुरा हाल
संविदा पेट्रोल मैन ओमकार की मौत से मां सरोज देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रुबी और बेटा रुद्र व बेटी दिवांशी भी बेसुध हो रहे थे। अखिल विश्व पाल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष टीपी सिंह पाल आदि ने शोकाकुल परिजनों का ढांढस बंधाया और अधिकारियों से उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
करंट लगने से हुई पेट्रोल मैन ओमकार की मौत के बाद सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्युत वितरण खंड, संभल के एक्सईएन रघुनाथ तित्तल ने बताया कि नियम के अनुसार, पेट्रोल मैन को शटडाउन नहीं देना चाहिए था और पेट्रोल मैन को भी खंभे पर चढ़कर कार्य भी नहीं करना चाहिए था। करंट लगने से पेट्रोल मैन की जान चली गई है। यह दुखद घटना है। इस मामले में शटडाउन देने वाले और फाल्ट को सही कराने के लिए पेट्रोल मैन को बुलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीओ और जेई रोहित कुमार को निर्देश दिए हैं कि, वे संबंधित थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराएं। क्योंकि इस तरह की लापरवाही अक्षम्य है। एक्सईएन ने भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पेट्रोल मैन को शटडाउन नहीं देने और पेट्रोल मैन को शटडाउन न लेने के निर्देश दिए हैं।