{"_id":"67575a83b79ed26e8e03ac74","slug":"petrol-pump-guard-dies-due-to-bike-collision-sambhal-news-c-204-1-chn1003-115809-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बाइक की टक्कर से पेट्रोल पंप के गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बाइक की टक्कर से पेट्रोल पंप के गार्ड की मौत
Tue, 10 Dec 2024 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। बदायूं रोड पर आईटीआई के पास रविवार की शाम छह बजे बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में पेट्रोल पंप के गार्ड थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव अटवा निवासी सत्यपाल भाटी (55) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव अटवा निवासी सत्यपाल भाटी आईटीआई के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गार्ड की नौकरी करता था। रविवार की शाम करीब छह बजे वह साइकिल से पेट्रोल पंप पर आ रहा था। पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर चंदौसी की ओर से आ रहे बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में सत्यपाल भाटी गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि बाइक सवार भी पिकअप से टकराने पर चोटिल हो गया, लेकिन वह बाइक छोड़ कर भाग निकला। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले अन्य लोग सत्यपाल को जारई रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां परिजन भी पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर परिजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत में सुधार न होने पर दिल्ली रेफर कर दिया। रात करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।