फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Person returning home after plucking leaves dies due to deteriorating health

पत्ते तोड़कर घर लौट रहे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Person returning home after plucking leaves dies due to deteriorating health
बनियाठेर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद हाईवे पर गांव भुलावई के पास पत्ते तोड़कर ई-रिक्शा से अपने साथी के साथ घर लौट रहे व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद जनपद के कोतवाली बिलारी के राजा का सहसपुर के धीमरों वाला मोहल्ला निवासी कुंवर चंद्र (45) पशुओं के लिए पेड़ों से पत्ते तोड़कर बेचने का काम करता है। रविवार की सुबह कुंवर चंद्र अपने साथी शकील निवासी मोती मस्जिद राजा का सहसपुर के साथ ई-रिक्शा से कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई पहुंचा। दोनों ने गांव में लगे बरगद के पेड़ पर चढ़कर पत्ते तोड़े। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे कुंवर चंद्र को अधिक गर्मी लगने के कारण वह पास ही लगे हैंडपंप पर स्नान करने की बात कही। मगर उसके साथी ने कुछ देर रुकने के बाद स्नान करने की बात कही।
विज्ञापन

कुंवर चंद्र नहीं माना और हैंडपंप पर स्नान करने लगा। स्नान करने के बाद कुंवर चंद्र अपने साथी के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर लौटने लगा। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे जब ई-रिक्शा थाना बनियाठेर क्षेत्र के मुरादाबाद हाईवे स्थित गांव भुलावई के पास पहुंचा तो अचानक कुंवर चंद्र की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद कुंवर चंद्र अचेत हो गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने शकील से माजरा पूछा और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के कुछ देर ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुंवर चंद्र को 108 एंबुलेंस से सीएचसी में भेजा। सीएचसी में पहुंचने पर चिकित्सक ने कुंवर चंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन थाने पहुंच गए। देर शाम पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने शकील को हिरासत में लेकर ई-रिक्शा को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed