फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People were outraged after Chandausi was described as having a narrow-minded mentality; the principal has apologized.

Sambhal News: चंदौसी को छोटी मानसिकता का बताने पर भड़के लोग, प्राचार्य ने मांगी माफी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
People were outraged after Chandausi was described as having a narrow-minded mentality; the principal has apologized.
चंदौसी (संभल)। एसएम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य दानवीर सिंह यादव के बयान
विज्ञापन

पर रविवार को चंदौसी के लोग भड़क गए। उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों

ने कॉलेज गेट पर तीखे तेवरों के साथ प्रदर्शन किया। प्राचार्य के माफी

मांगने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।

एक दिन पहले प्राचार्य दानवीर सिंह ने अपनी बात कहते-कहते चंदौसी को छोटी

मानसिकता का शहर बोल दिया था। इस दौरान बोले गए एक वाक्य में दुष्कर्म शब्द

का इस्तेमाल भी किया था। इस तरह की बयानबाजी का वीडियो वायरल होने पर नगर

के लोगों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आने लगी। रविवार की छुट्टी के बावजूद

तमाम लोग कॉलेज के बाहर जुट गए। प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी के बीच

प्रदर्शन शुरू कर दिया।



प्रदर्शन के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय

अन्नू ने कहा कि चंदौसी छोटी मानसिकता का शहर नहीं, बल्कि यह प्रतिभाओं और

मेहनतकश नागरिकों का शहर है। यहां के लोग आईएएस, आईपीएस, चिकित्सक और अन्य

उच्च पदों तक पहुंचे हैं। शहर के कई चिकित्सक मेडिकल क्षेत्र में सराहनीय

सेवाएं दे रहे हैं। चंदौसी की पहचान देश व प्रदेश में है। ऐसे सम्मानित और

मेहनती लोगों के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।

संगठन के नगर महामंत्री शुभम अग्रवाल ने कहा कि एक बड़े शैक्षिक संस्थान के

प्राचार्य के पद पर रहते हुए इस तरह की भाषा का प्रयोग समाज के लिए घातक

है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि इस तरह की बयानबाजी

भविष्य में हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों की प्राचार्य से नोकझोंक होने लगी। कुछ समय बाद

प्राचार्य ने अपने बयान पर खेद जताया। यह भी कहा कि उनकी भावना गलत नहीं थी।

प्रदर्शन में उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता,

प्रदेश उपाध्यक्ष शाहआलम मंसूरी समेत कौशल नंदन, पवन कुमार गुप्ता, सभासद

अमन कोली, सभासद शिवकुमार सैनी, छात्र नेता विकास उपाध्याय, पराग शर्मा,

निशांत शर्मा, गुलशन मौर्य, कपिल देव आदि मौजूद रहे।

-----------

दुष्कर्म नहीं, दुष्कर कार्य कहना चाहता थाः प्राचार्य



एसएम कालेज के प्राचार्य दानवीर सिंह यादव ने कहा, मैं दुष्कर्म नहीं

दुष्कर कार्य कहना चाहता था, भूलवश मेरे से दुष्कर्म निकल गया। चंदौसी शहर

की छोटी मानसिकता के बोल पर कहा कि मेरे शब्दों से किसी की भावना आहत हुई

हैं तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं। कोई बहुत ज्यादा आहत हुआ है तो मैं

सार्वजनिक रूप से माफी मांगता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed