{"_id":"61bf86d9cd2f2443782158ef","slug":"people-of-mandawali-are-forced-to-drink-polluted-water-sambhal-news-mbd413223412","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं मंडावली के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं मंडावली के लोग
विज्ञापन
संभल। गांव मंडावली में प्रदूषित पानी पीने के लिए ग्रामीण मजबूर हैं। साफ पानी कब मिलेगा, इसकी आस लगाए हुए हैं। हालांकि जल जीवन मिशन परियोजना में गांव का चयन भी हो गया है, फिर भी परियोजना का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हैंडपंपों के प्रदूषित पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने प्रदूषित पानी पीने से बीमारी फैलने की भी आशंका जताई है।
साथ ही चिकित्सक भी इस तरह के पानी को जानलेवा बता रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार प्राथमिकता से समाधान नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो गांव के हैंडपंपों से जल निगम विभाग की ओर से पानी का नमूने का परीक्षण भी करा लिया गया था। जिसमें पानी पूरी तरह दूषित पाया गया था, लेकिन इसके बाद भी समाधान के प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन
दूषित पानी से लोग बीमार हो जाएंगे। इसलिए उसको नहीं पीना चाहिए। पेट की बीमारी के साथ ही अन्य कई तरह की गंभीर बीमारी हो जाती हैं।
डा. मनीष अरोड़ा, सीएचसी प्रभारी, संभल।