{"_id":"62c49d3725b18e72c90ec4ae","slug":"people-are-not-interested-in-ots-now-the-electricity-corporation-will-take-strict-action-sambhal-news-mbd433674839","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओटीएस में लोगों की रुचि नहीं, अब सख्ती बरतेगा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओटीएस में लोगों की रुचि नहीं, अब सख्ती बरतेगा बिजली निगम
विज्ञापन
संभल। एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की धीमी प्रगति बिजली अफसरों के लिए सिरदर्द बन गई है। योजना में बकायेदार कोई खास रुचि नहीं ले रहे हैं। जिसमें विद्युत निगम का लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल हो गया है। अब बिजली निगम उपभोक्ताओं पर सख्ती करेगा। बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।
प्रदेश सरकार ने एक जून से विद्युत बिलों के बकाएदारों के बिल जमा करने के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की थी। घरेलू, वाणिज्यिक और निजी ट्यूबवेल के बिजली बिलों के बकाएदारों को बिजली बिलों पर लगने वाले सरचार्ज में शत-प्रतिशत छूट देने की घोषणा की थी। लेकिन योजना की गति धीमी चल रही है। योजना 15 जुलाई को समाप्त हो जाएगी। 35 दिन के भीतर उपभोक्ताओं की सुस्ती भारी पड़ने लगी है। हालांकि निगम की ओर से बकायेदारों को नोटिस भी दिया जा रहा है। इसके बावजूद बकायेदार इसे लेकर रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि निगम की ओर से जनपद में 252 करोड़ रुपये के बकाये में अब तक सिर्फ 37 करोड़ रुपये ही उपभोक्ता जमा कर पाए हैं। अधिशासी अभियंता विजय कुमार यादव का कहना है कि करीब 70 हजार से अधिक बकायेदारों को विभाग की ओर से नोटिस भी भेजा जा चुका है और 20 हजार कनेक्शन काटे जा चुके हैं। एक्सईएन का कहना है कि अभी बकायेदारों के योजना में रुचि लेने की गति काफी धीमी है। प्रयास किया जा रहा है कि बकायेदार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बकाया जमा करें ।ताकि राजस्व में बढ़ोतरी हो सके।
---------------
कोट
जो उपभोक्ता एक मुश्त समाधान योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं और अपना बकाया विद्युत बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पुराने मामलों में राजस्व विभाग से आरसी भेजी जाएगी। निगम कार्रवाई के तौर पर कनेक्शन का विच्छेदन भी कर रहा है।
विज्ञापन
विजय कुमार यादव, एक्सईएन, संभल।