फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People are forced to leave due to waterlogging

Sambhal News: कच्चे रास्ते और जलभराव से निकलने को मजबूर हैं लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
People are forced to leave due to waterlogging
बबराला (संभल)।
विज्ञापन

पिछले चार वर्षों से रास्ते का निर्माण न होने के कारण लोहिया कॉलोनी मोहल्ले कच्चे रास्ते से निकलने को मजबूर है। वहीं बारिश होने पर उनकी समस्या और बढ़ जाती है और उन्हें जलभराव व कीचड़ से निकलना पड़ता है।
गुन्नौर थाना क्षेत्र के बबराला में स्थित लोहिया कॉलोनी में एक रास्ता राजघाट- बबराला रोड से होकर के बबराला-गुन्नौर रोड के लिए आता है, जो पिछले करीब चार वर्षों से कच्चा है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि लगातार शिकायत करने के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ने कोई भी संज्ञान नहीं लिया है। तत्कालीन नपं अध्यक्ष से रास्ते बनावाने की मांग की थी, तो उन्होंने टाल दिया था और कहा था कि रास्ता डूडा की ओर से डाला जाएगा, लेकिन न तो डूडा ने निर्माण कराया और न ही नपं प्रशासन ने।
विज्ञापन


रास्ते से रोजाना करीब सैकड़ों लोगों को आना-जाना होता है। मोहल्ले के लोगों ने आपसी सहयोग से रास्ते में पानी न भरे इसके लिए मिट्टी डलवाई थी, लेकिन बारिश में मिट्टी बह गई और रास्ते में कई जगह पानी भर गया। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले नपं से रास्ते के निर्माण कराने की मांग की है। इस पर अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन दिया है कि पानी की लाइन पड़ते ही रास्ते का निर्माण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- काफी दिनों से रास्ता कच्चा ही पड़ा है। पहले नगर पंचायत में कई बार शिकायत की, लेकिन किसी ने भी रास्ते को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया। मोहल्ले लोगों को आने-जाने में भारी समस्या होती है। -सुनील कुमार

- हर रोज रास्ते से होकर आना जाना होता है। शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। रास्ता खराब होने से आने-जाने में भारी दिक्कत होती है। बरसात में रास्ते में पानी भर जाता है, जो कई दिन तक भरा रहता है। -उमेश कुमार


- रास्ता कच्चा होने के कारण निकलने में दिक्कत होती है। बरसात होने पर रास्ते में भारी मात्रा में पानी भर जाता है, जिसके चलते विद्यालय आने-जाने में भी दिक्कत होती है।
-हिमानी

- रास्ता कच्चा होने के कारण सभी लोगों को निकालने में समस्या होती है रास्ता को सही करने के लिए शिकायत की गई, लेकिन कोई भी समाधान ना हो सका। -हेमलता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article