फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pardesh me saraytrin ke bindiya chamkegi.. chudi khankegi

परदेस में सरायतरीन की बिंदिया चमकेगी..चूड़ी खनकेगी

Tue, 21 Feb 2017 01:56 AM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 21 Feb 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
pardesh me saraytrin ke bindiya chamkegi.. chudi khankegi
नोएडा के एक्सपो मार्ट में सरायतरीन के स्टॉल पर फोटो फ्रेम देखते विदेशी बायर। - फोटो : अमर उजाला
जार्डन और कोलंबिया देश के लोगों ने सरायतरीन में बनी ज्वैलरी को पसंद किया है। पांच दिन तक नोएडा में हुए स्प्रिंग फेयर में सरायतरीन के हैंडीक्राफ्ट को कुछ नए ऑर्डर मिले है। स्प्रिंग फेयर में मिले ऑर्डर से निर्यातक खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


नोएडा में 16 फरवरी से शुरू हुए स्प्रिंग फेयर का सोमवार को समापन हो गया है। संभल के सरायतरीन में हड्डी- सींग से तैयार ज्वैलरी के आभूषण और बैग निर्माता विदेशी बायर्स को आकर्षित करने में सफल रहे। कुछ बायर्स ने गिफ्ट आइटम को भी खूब पसंद किया है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में  50 से अधिक देशों के बायर्स पहुंचे है। सोमवार को साउथ अफ्रीका, यूूके, आस्ट्रेलिया, यूएसए से पहुंचे बायर्स ने सरायतरीन की ज्वेलरी पसंद की। वहीं जॉर्डन और कोलंबिया के बॉयर्स ने भी सरायतरीन की ज्वैलरी और लैदर बैग्स को पसंद किया। सबसे अधिक सरायतरीन में बनने वाली आर्टिफिशियल  ज्वैलरी पसंद की गई है।
विज्ञापन


सरायतरीन के निर्यातक दीपक गुप्ता को करीब 2 करोड़ रुपये का ऑडर मिला है। इससे वह काफी उत्साहित हैं। वहीं मोहम्मद अहमद को को 1.37 लाख डॉलर के ऑर्डर मिल चुके हैं। जबकि सात लाख डॉलर के ऑर्डर अभी इन्क्वायरी में हैं जिनका मेच्योर होना बाकी है। इस बार स्प्रिंग फेयर में जार्डन और कोलंबिया के बायर्स भी शामिल हुए। उन्होंने ज्वेलरी को लेकर काफी क्वैरी की की। कुछ ने अपने ऑर्डर दिए हैं। जबकि कई बॉयर्स से निर्यातक संपर्क में बने हुए हैं। निर्यातक कमल कौशल वार्ष्णेय ने बताया कि हड्डी-सींग की ज्वेलरी हमारी पहचान है। बायर्स को यह पसंद आई है ये संभल के लिए गर्व की बात है। कई निर्यातकों को ऑर्डर मिले हैं। पांच स्टॉल लगे थे। सभी को कुछ न कुछ मिला है। निर्यातकों में उत्साह है। अब हम पूरी ऊर्जा के साथ ऑर्डर के लिए रणनीति बनाकर जुटेंगे। तय समय पर उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed