फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-अब आरक्षण बदलने पर लगीं सभी दावेदारों औ बकी निगाहें. नए चुनावी समीकरण पैदा होंगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
संभल। हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तैयार 2021 के आरक्षण फार्मूले के खारिज कर दिया। अब 2015 के आरक्षण को आधार मानकर चक्रानुक्रम प्रकिया से आरक्षण होगा। जिले की अधिकतर सीटों का आरक्षण बदलना तय है। इसी आधार पर चुनावी समीकरण भी बदलना तय है। दावेदारों को बदले आरक्षण की सूची का इंतजार है। बदले आरक्षण के आधार पर तैयार आरक्षण की अनंतिम सूची 27 मार्च तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में 630 ग्राम पंचायतें, आठ विकास खंड, 853 क्षेत्र पंचायत और 35 जिला पंचायत सदस्य के पद हैं। इन पदों के लिए चुनाव होना है। आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो गई थी लेकिन अंतिम सूची नहीं जारी हुई। उससे पहले ही हाईकोर्ट ने आदेश जारी दिए। अब आरक्षण में बदलाव को लेकर सबका इंतजार है। जिला पंचायतराज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि आरक्षण में बदलाव तो होगा लेकिन अभी इसके लिए शासनादेश का इंतजार है। शासनादेश प्राप्त होते ही प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि अधिकतर सीटों का आरक्षण बदला है। उन्होंने यह भी बताया कि जो 130 नई ग्राम पंचायतें बनी हैं वहां पर आरक्षण को शून्य मानकर आरक्षण किया जाना है। इन गांवों को अवरोही क्रम में रखा जाएगा और इसके बाद आरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed