{"_id":"692dfeebc617f09316098d4d","slug":"overloaded-dumpers-are-breaking-the-tracks-of-the-middle-ganga-canal-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-129636-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मध्य गंगा नहर की पटरी तोड़ रहे ओवरलोड डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मध्य गंगा नहर की पटरी तोड़ रहे ओवरलोड डंपर
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर में स्थित मध्य गंगा नहर की पटरी पर धड़ल्ले से ओवरलोड मिट्टी से भरे डंपर जमकर दौड़ रहे हैं। इससे मध्य गंगा नहर क्षतिग्रस्त हो रही है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा डंपर चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हालांकि, रविवार को मध्य गंगा नहर के अवर अभियंता विनय कुमार ने मौके पर आकर मामले की जांच पड़ताल की। लेकिन अभी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
गांव महोरा लखूपुरा के निवासी सोमपाल ने बताया कि गांव में स्थित मध्य गंगा नहर की पटरी पर प्रतिवर्ष मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपर जमकर दौड़ते हैं। इससे मध्य गंगा नहर की पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है। मध्य गंगा नहर विभाग के द्वारा 23 नवंबर को नहर का ट्रायल करने के लिए पानी छोड़ दिया गया। इससे भी जगह-जगह मध्य गंगा नहर क्षतिग्रस्त हुई। इसका पानी फसलों में घुसने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
मिट्टी से ओवरलोड डंपर तेज रफ्तार से दौड़ने से उड़ रही धूल किसानों की आलू, गेहूं और पीली सरसों पर मिट्टी जमने से फसलों को नुकसान हो रहा है। गांव बबैना में भी यही स्थिति है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्दी ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मामले की शिकायत डीएम से करेंगे।
विज्ञापन
000
मध्य गंगा नहर की पलट पर मिट्टी से ओवरलोड डंपर चलने के मामले की जानकारी आसपास के किसानों और डंपर चालक से की गई। मामले की जानकारी एसडीओ को दे दी गई है।
-विजय कुमार, जेई, मध्य गंगा नहर विभाग खंड-सात