{"_id":"6adbc745c5af49efba0e4443","slug":"out-of-control-tractor-runs-over-a-textile-merchant-on-a-motorcycle-he-dies-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-142326-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार कपड़ा व्यापारी को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार कपड़ा व्यापारी को रौंदा, मौत
Sat, 24 Oct 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के सैंधरी गांव में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार से लौट रहे ग्रामीण की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इसमें थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जयराम निवासी सुनील कुमार (36) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह साप्ताहिक बाजार से कपड़ा बेचकर बाइक से लौट रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गांव सैंधरी में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। इस बाजार में ही सुनील कुमार कपड़ा बेचने के लिए गए थे। शाम को बाइक से घर लौटते समय सैंधरी चौराहे पर सामने से आए ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने असमोली सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। असमोली सीओ अमन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।