{"_id":"603ea0098ebc3e8ca1058b5b","slug":"open-drains-along-the-highway-can-cause-an-accident-chandausi-news-mbd3815521133","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे खुले नाले दे रहे हादसों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे खुले नाले दे रहे हादसों को दावत
विज्ञापन
बिलारी कस्बे में नेशनल हाईवे किनारे ऐसे खुले पड़े हैं नाले।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर कई अनदेखी की गई है। बिलारी में हाईवे किनारे खुले नाले से हादसों का खतरा है। इस लापरवाही पर अब तक संज्ञान नहीं लिया गया है। जबकि जितने क्षेत्र में नाले बने हैं वहां प्रकाश की भी कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यदि कोई वाहन नाले में गया तो हादसा बड़ा हो सकता है।
दरअसल आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे का निर्माण तो कर दिया गया लेकिन इस पर सुविधाएं पूरी तरह नहीं दी गईं। कहीं डिवाइडर नहीं बनाए गए तो कहीं संकेतांक गायब हैं। कई जगह तो प्रकाश की भी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इस हाईवे पर हादसों का खतरा बढ़ा है।
कई बड़े हादसे हो चुके हैं इसके बाद भी सुविधाएं नहीं की गईं। बिलारी में करीब तीन किलोमीटर के दायरे में शहरी क्षेत्र हैं। इस शहरी क्षेत्र में नाले हाईवे किनारे बने हैं। नाले तो जलनिकासी के लिए बनाए गए लेकिन इन्हें खुला छोड़ दिया है। यदि इन नालों में तेज गति में वाहन गया तो हादसा बड़ा हो सकता है। इस पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया है।