फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Only brother of five sisters dies in road accident.Only brother of five sisters dies in road accident.

Sambhal News: सड़क हादसे में पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Only brother of five sisters dies in road accident.Only brother of five sisters dies in road accident.
संभल। कोतवाली क्षेत्र के संभल-चंदौसी मार्ग स्थित गांव मोहम्मदपुर टांडा में बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

अस्पताल में युवक की पहचान असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर जसकौली निवासी 24 वर्षीय सौरभ के रूप में हुई। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के पिता महीपाल ने बताया कि सौरभ बृहस्पतिवार सुबह घर से निकला था। देर रात हादसे की सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सौरभ परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी पांच बहनें हैं। वह बहनों में तीसरे नंबर पर था। पिता ने बताया कि बेटे की कुछ व्यक्तिगत वजहों के चलते वह कई-कई दिन घर से बाहर भी रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का अनुरोध किया और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ घर ले गए। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत सड़क हादसे में हुई है। परिजनों ने आगे कार्रवाई से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed