फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One-way system could not be implemented on two routes, traffic continues as before

Sambhal News: दो मार्गों पर वन वे व्यवस्था नहीं हो सकी लागू, पहले की तरह आवागमन जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
One-way system could not be implemented on two routes, traffic continues as before
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट ने मुख्य बाजार में जाम की समस्या से निजात के लिए व्यापारियों के साथ बैठक कर दो मार्गों पर वन वे व्यवस्था लागू कराने की बात कही थी। आठ दिन बीतने के बाद भी वन वे व्यवस्था लागू नहीं हो सकी है। दोनों मार्गों पर पूर्व की तरह वाहनों का आवागमन जारी है। इसके कारण मुख्य बाजार में जाम के हालात भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने 22 नवंबर को अपने कार्यालय अधिकारियों और व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक की थी। इसमें मुख्य बाजार में जाम की समस्या से निजात के लिए मंथन हुआ। तय हुआ कि शंकर कॉलेज चौराहे से जाने के लिए कोतवाली तक के मार्ग को वनवे किया जाए और कोतवाली की तरफ से आने के लिए चमन सराय मार्ग को भी वनवे कर दिया जाए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए थे लेकिन गंभीरता का माहौल नहीं बना। सोमवार को भी शंकर कॉलेज चौराहे से कोतवाली की तरफ जाने वाले मार्ग पर वाहन जाते और आते दिखे। ऐसा ही माहौल चमन सराय वाले मार्ग पर नजर आया। इन मार्गों से वाहनों के आने और जाने के दौरान जाम के माहौल के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि वन वे व्यवस्था लागू करने के लिए कोतवाल और ईओ नगर पालिका को पत्र जारी किया जा चुका है। यह व्यवस्था एक दो दिन में लागू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed