फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One thousand meters of land of Chhoiyaan river was freed from encroachment

Sambhal News: छोइयां नदी की एक हजार मीटर भूमि कब्जा मुक्त कराई

Mon, 09 Dec 2024 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 09 Dec 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
One thousand meters of land of Chhoiyaan river was freed from encroachment
धनारी (संभल)।
विज्ञापन

क्षेत्र के भागनगर से लेकर मानकपुर की सीमा तक प्राचीन छोइयां नदी की भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। जिससे नदी भी अपना अस्तित्व को खो चुकी थी। इसे डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने गंभीरता से लिया और नदी से अवैध कब्जा हटवाकर उसे पुनर्जीवित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद लोगों में नदी के पुनर्जीवित होने की उम्मीद जगी।

डीएम के आदेश के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने छोइयां नदी का जायजा लिया। भागनगर से नदी का चिह्निकरण कर उसे कब्जा मुक्त कराकर उसकी खोदाई शुरू कराई। रविवार को राजस्व विभाग के लेखपाल ग्राम प्रधान और किसानों के साथ पहुंचे। उन्होंने भागनगर से मानकपुर की सीमा तक नदी की भूमि की पैमाइश कर उसे कब्जा मुक्त कराया। राजस्व विभाग ने अब तक करीब एक हजार मीटर नदी को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। राजस्व विभाग अब आगे नदी की भूमि का चिह्निकरण कर उसे भी कब्जा मुक्त कराने के प्रयास में जुटी हुआ है। इस दौरान लेखपाल वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान ओमकार सिंह, गुड्डू, रोजगार सेवक प्रेम सिंह के साथ नंदराम आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed