फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one person death to corona virus

संभल जिले के बीमार व्यक्ति की मेरठ मेडिकल कॉलेज में कोरोना से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
one person death to corona virus
संभल। जिले में कोरोना संक्रमित हुए दो बुजुर्गों की जान गई है। इनमें समानता इस बात की है कि दोनों बीमार हुए थे और बाद में कोरोना संक्रमित भी हुए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था। इनकी अस्पतालों में उपचार के दौरान ही मौत हुई है।
विज्ञापन

पहली मौत मुरादाबाद के तीर्थांकर मेडिकल कॉलेज में तमिलनाडु के 76 वर्षीय जमाती की 14 अप्रैल को रात में हुई थी। दूसरी मौत मेरठ मेडिकल कालेज में ईसापुर सुनवारी निवासी व्यक्ति की रविवार को हुई है। ब्रेम हेमरेज होने पर उन्हें उनके परिजन 5 मई को मुरादाबाद ले गए थे।
विज्ञापन

मुरादाबाद से मेरठ रेफर किया गया था। संभल जिले में अब तक 31 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें दो व्यक्तियों की जान गई है। दोनों 60 वर्ष से अधिक उम्र के थे। एक अच्छी बात यह है कि जिले में 12 लोग अब तक कोरोना से जंग जीत चुके हैं। जिस व्यक्ति की मेरठ में मौत हुई है उसके परिवार के तीन सदस्य कोरोना की आशंका में क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल जिले को कोरोना आंकड़े
कुल नमूने लिए गए- 1861
अब तक प्राप्त रिपोर्ट-1590
कोरोना संक्रमित- 31
कोरोना संक्रमित की मौत- 02
कोरोना संक्रमित उपचार में- 17
कोरोना से जंग जीतने वाले-12
निगेटिव आए-1395
नमूनों की रिपोर्ट लंबित-271
नमूने रिजेक्ट हुए-167
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed