फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one man dies in road accident

मारुति वैन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
one man dies in road accident
बहजोई। वैन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की उस समय मौत हो गई, जब वह अपने गांव से नगर वाले घर पर जाने के लिए वापस लौट रहा था। पूरे मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना राविवार की रात हुई।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब दस बजे बहजोई-इसलामनगर मार्ग पर गांव बहापुर-पट्टी के निकट एक वैन ने स्कूटी सवार युवक सौरभ पाठक पुत्र रामाशंकर निवासी मोहल्ला आवास-विकास थाना चंदौसी को टक्कर मार दी। टक्कर जबर्दस्त थी। स्कूटी सवार युवक उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा। कुछ ही देर में युवक सौरभ पाठक (28) ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों से ली गई जानकारी में सामने आया कि युवक सौरभ पाठक अपने गांव अल्लेहपुर-समसपुर से स्कूटी पर सवार होकर अपने घर वापस आ रहा था कि रास्ते में गांव बहापुर-पट्टी के निकट हादसा हो गया और सौरभ की जान चली गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक युवक के पिता रामाशंकर पुत्र आनंद स्वरूप की ओर से कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात मारुति वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed