फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death in road accident in sambhal

दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल, मचा कोहराम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
one death in road accident in sambhal
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के सिरसी-हजरतनगर गढ़ी मार्ग पर सिरसी के नजदीक दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार मौके से भाग गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार की रात को सात बजे सिरसी के नजदीक सिरसी-हजरतनगर गढ़ी मार्ग पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी हरभजन सिंह (40) पुत्र रूप सिंह की मौत हो गई। जबकि मृतका का दूसरा भाई रोहताश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मृतक अपने भाई के साथ रामपुर जिले के शाहबाद से एक रिश्तेदारी में हुई गमी से शामिल होकर वापस घर लौट रहे था। जैसे ही सिरसी-हजरतनगर गढ़ी मार्ग पर सिरसी के नजदीक पहुंचे तो सामने से आए दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसमें हरभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में किया और घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया। घायल को अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया। परिजनों ने संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं नखासा थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि दो बाइकों में टक्कर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें एक बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा साथी घायल हो गया है। वहीं दूसरी बाइक सवार मौके से भाग गए हैं। उनकी बाइक को कब्जे में लिया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed