फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death in rain and storm in sambhal

मस्जिद के छप्पर पर की दीवार, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
one death in rain and storm in sambhal
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में तेज आंधी और बारिश से मस्जिद में पड़ोसी की दीवार गिर गई। इस दीवार के नीचे दबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। हादसा देख मौके पर जमा हुई भीड़ ने आनन-फानन में सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला। हादसे के बाद कोहराम मच गया। यह हादसा उस समय हुआ जब यह लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे। अचानक आई आंधी और बारिश से मस्जिद के नजदीक बने मकान की दीवार गिर गई।
विज्ञापन

रविवार को कस्बा सिरसी के मोहल्ला सादक सराय निवासी साबिर हुसैन (75) पुत्र सहरा हुसैन की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग मस्जिद में जोहर की नमाज पढ़ने के लिए गए थे। नमाज पढ़कर घर की ओर चले तो अचानक तेज आंधी और बारिश आ गई। इसी आंधी और बारिश से बचने के लिए मस्जिद में बैठ गए। अचानक मस्जिद के छप्पर पर पड़ोसी मकान की दीवार भरभरा कर गिर पड़ी।
विज्ञापन

इस हादसे में घायल मुनाजिर, शराफत, जफर और निजामुद्दीन भी घायल हो गए हैं। इन घायलों को संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बुजुर्ग के बेटे शाकिर ने बताया कि उसके पिता मस्जिद नमाज पढ़ने गए थे। आंधी और बारिश आने पर मस्जिद में ही बैठ गए। मस्जिद पर छप्पर पड़ा हुआ है। इसी दौरान पड़ोसी के मकान की दीवार गिर गई। जिसमें दबने से उसके पिता की मौत हो गई। मृतक की पत्नी हसरत का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे चार बेटों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed