{"_id":"6286a49e532cd513ea6fd62b","slug":"one-bike-rider-died-in-an-accident-while-returning-from-the-feast-the-other-serious-chandausi-news-mbd4286146176","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावत से लौटते वक्त हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावत से लौटते वक्त हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
मृतक अरूण कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : CHANDAUSI
नरौली/चंदौसी। संभल-चंदौसी मार्ग से गांव सराय सिकंदर संपर्क मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव सराय सिकंदर निवासी अरुण कुमार (19) पंजाब में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले ही घर आया था। बुधवार की रात चंदौसी में एक रिश्तेदार के यहां दावत में शामिल होने गया था। साथ में मोहल्ले का ही उसका दोस्त गुरमीत (18) गया था। अरुण बाइक चला रहा था। रात करीब एक बजे दोनों दोस्त बाइक से वापस घर जा रहे थे। संभल- चंदौसी मार्ग से गांव सराय सिकंदर संपर्क मार्ग पर सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को अपनी जीप व दूसरे को एंबुलेंस से सीएचसी चंदौसी भेजा। वहां चिकित्सकों ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया तथा गुरमीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। हादसे में कार की नंबर प्लेट मौके पर ही टूटकर गिर गई थी। मृतक युवक के पिता की तहरीर पर कार नंबर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
-----
अपने दोस्त की बाइक ले गया था मांग कर
पिता ने बताया कि उनका बेटा अरुण चंदौसी दावत में जाने के लिए गांव के ही अपने दोस्त अजय की बाइक मांग कर ले गया था। ग्रामीण मेघ सिंह ने बताया कि अरुण पंजाब से घर आया था। उसकी शादी के लिए लड़की वाले देखने के लिए आने वाले थे। उसके पिता लल्लू सिंह दिव्यांग हैं। वह परिवार के पालन पोषण में पिता का सहयोग करता था। परिवार में अब उसकी मां, दो छोटे भाई व एक बहन रह गए हैं।
विज्ञापन
-----
हेलमेट पहने होता तो बच सकती थी जान
ग्रामीणों ने बताया कि बाइक चला रहा अरुण हेलमेट नहीं पहने था। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। अगर हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच जाती।