फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One and a half lakh cheated from the farmer on the pretext of getting his son married

बेटे की शादी कराने का झांसा देकर किसान से डेढ़ लाख ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh cheated from the farmer on the pretext of getting his son married
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव लहरा नगला श्याम में बेटे की शादी कराने का झांसा देकर तीन लोगों ने किसान से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। बेटे की शादी न कराने व रुपये वापस न देने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लहरा नगला श्याम निवासी किसान मुन्ना ने थाने में दी तहरीर में कहा कि गांव के एक युवक ने उसके बेटे की शादी कराने का झांसा दिया। बताया कि वह अपनी रिश्तेदारी में से शादी कराएगा। इस दौरान आरोपी के बदायूं जनपद के दो अन्य रिश्तेदार भी साथ में थे। तीनों ने शादी कराने का आश्वासन देकर उससे डेढ़ लाख रुपये लिए थे। बाद में कई बार आरोपियों से शादी कराने के लिए कहा तो पहले टालते रहे। अब शादी कराने से इनकार कर दिया। रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकी देते हुए रुपये देने से मना कर दिया। किसान ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed