फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Officials accused of measuring land incorrectly

Sambhal News: पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर लगाया गलत तरीके से भूमि नापने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Officials accused of measuring land incorrectly
चंदौसी। राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति ने संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन सौंपकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर प्रस्तावित फोर लाइन के लिए कच्ची सड़क को गलत तरीके से नापने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ज्ञापन में कहा है कि गांव असालतपुर जारई से बनियाठेर के मुरादाबाद हाईवे तक दो किलोमीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा कच्चा रास्ता है। इस मार्ग पर पीडब्ल्यूडी द्वारा फोर लाइन सड़क चंदौसी-शाहबाद मार्ग से बनियाठेर के मुरादाबाद हाईवे तक बननी प्रस्तावित है। पीडब्ल्यूडी द्वारा कच्चे रास्ते के बीच को केंद्र बिंदु मानकर दोनों तरफ की भूमि को बराबर-बराबर नापनी चाहिए। लेकिन निजी स्वार्थ के चलते पीडब्ल्यूडी के अधिकारी एक प्रतिष्ठान के मालिक के साथ मिलीभगत करके एक तरफ की भूमि फोर लेन सड़क में ले रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की मांग है कि पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा कच्चे रास्ते के बीच में से केंद्र मानकर दोनों तरफ की बराबर-बराबर भूमि नापी जाए। साथ ही किसानों को सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा दिया जाए। अगर मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा, अनिल कुमार, देशपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, शानू शर्मा, राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed