{"_id":"64f78a2594099cafbf08c926","slug":"oath-administered-to-officials-of-traders-security-forum-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-2525-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
Wed, 06 Sep 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
संभल। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। नगर के एक बैंक्वेट हाल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन ने जिलाध्यक्ष हाजी कासिम को मनोनयन पत्र सौंपा। जिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।
प्रदेश संयोजक खत्री मनोज टंडन ने सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया। कहा कि व्यापारी वर्ग की हर समस्या के लिए व्यापारी सुरक्षा फोरम के पदाधिकारी हर समय तैयार है, किसी भी हाल में व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मनोज गुप्ता, जिला प्रभारी फहीम अहमद, महामंत्री शोभित गुप्ता, मीडिया प्रभारी फरजंद अली वारसी, पंचु अग्रवाल, हाजी अशरफ अंसारी, गौरी शंकर चौधरी, हाजी अशरफ शालीमार, प्रियांशु अग्रवाल, हाजी एहतेशाम, जसवंत सिंह, नीरज कुमार जॉनी, हाजी बब्बू, सादिक अंसारी आदि रहे। संचालन शोभित गुप्ता ने किया। संवाद