फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Now the hearing in the case of MP Rahul Gandhi will be held on 26 September

Sambhal News: सांसद राहुल गांधी के मामले में अब 26 सितंबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Now the hearing in the case of MP Rahul Gandhi will be held on 26 September
चंदौसी(संभल)। कांग्रेस के सांसद एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कथित विवादित बयान को लेकर चल रहे मामले में सोमवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। इस मामले में लोअर कोर्ट की फाइल अदालत में पेश नहीं हुई है जो बहस के लिए जरूरी है। इससे न्यायालय ने लोअर कोर्ट की फाइल अदालत में पेश करने के आदेश करते हुए सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख नियत कर दी है।
विज्ञापन

हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ 23 जनवरी को एमपीएमएल कोर्ट आदित्य सिंह के न्यायालय में एक वाद दायर कराया था। इसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह आए दिन समाज विरोधी बयान देते रहते हैं। 15 जनवरी 2025 को कांग्रेस नेता ने बयान दिया था कि उनकी लड़ाई भाजपा और आरएसएस से नहीं है बल्कि भारत सरकार से है। यह बयान समाज में अस्थिरता फैलाने वाला है।
विज्ञापन

सिमरन गुप्ता ने न्यायालय से राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आदेश किए जाने का अनुरोध किया था। लोअर कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में चले गए। जिला न्यायालय ने वाद दायर कर मामला एडीजे चंदौसी आरती फौजदार के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी पक्ष से अधिवक्ता मो. सगीर सैफी ने बताया कि मामले की सुनवाई 25 अगस्त को होनी थी लेकिन लोअर कोर्ट की फाइल न्यायालय में पेश नहीं की गई जो बहस के लिए जरूरी है। न्यायालय ने लोअर कोर्ट की फाइल न्यायालय में पेश करने के आदेश करते हुए सुनवाई के लिए अगली तारीख 26 सितंबर नियत कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed