{"_id":"6a8766edd664eaa10a082e17","slug":"notices-will-be-issued-to-owners-of-buildings-constructed-without-approved-plans-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-139281-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिना नक्शा बनाए गए भवनों के मालिकों को जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिना नक्शा बनाए गए भवनों के मालिकों को जारी होगा नोटिस
विज्ञापन
संभल। बिना नक्शा निर्माण किए गए भवनों के स्वामियों को प्रशासन की ओर से नोटिस दिए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में चौधरी सराय से टंडन तिराहे तक बिना नक्शा स्वीकृत हुए भवनों का निरीक्षण किया है। साथ ही इन भवन के स्वामियों की जानकारी ली है। जेई ने बताया कि इन भवन स्वामियों को धारा 10 के तहत नोटिस जारी किए जाएंगे।
जेई ने बताया कि चौधरी सराय से टंडन तिराहे तक 30 भवन ऐसे चिह्नित किए गए हैं जिनके नक्शे स्वीकृत नहीं है और निर्माण कर लिया गया। जबकि यह नियमों का उल्लंघन है। ऐसे भवन चिह्नित कर लिए गए हैं।
मालूम हो बुधवार को एसडीएम विकास चंद्र ने निरीक्षण किया था। एसडीएम ने बताया कि जहां निरीक्षण किया गया था वह विनियमित क्षेत्र में आता है। महायोजना-2031 प्रभावी है। बिना नक्शा स्वीकृत कराए गए निर्माण गलत हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। सभी को नोटिस जारी किए जाएंगे।