फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   note bandi se pahlr jma rashi ki nikasi pr rok nhin

जनधन ः नोटबंदी के पहले जमा राशि की निकासी पर रोक नहीं

Mon, 05 Dec 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Mon, 05 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
note bandi se pahlr jma rashi ki nikasi pr rok nhin
जनधन खातों में हुई धनवर्षा, RBI ने कसी कमर - फोटो : self
अगर नोटबंदी के पहले जमा हुई धनराशि है तो उस पर निकासी के संबंध में कोई प्रतिबंध लागू नहीं होगा। 
विज्ञापन


संभल जिले के अग्रणी जिला प्रबंधक सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राहक को जानो यानि केवाईसी के मानक पूरे करने पर दस हजार रुपये एक महीने में निकाले जाने का प्रतिबंध उसी धनराशि पर लागू है जो धनराशि नोटबंदी के बाद खाते में आई है। अगर किसी खाताधारक ने नोटबंदी से पहले अपने खाते में 49 हजार रुपये या इससे अधिक रुपये जमा कर दिए हैं और वह अपने खाते की धनराशि विड्राल करना चाहता है तो अधिकतम 24 हजार रुपये का विड्राल एक बार में कर सकेगा लेकिन अगर वह 9 नवंबर के बाद जमा रकम में से विड्राल चाहता है तो एक महीने में सिर्फ दस हजार रुपये निकलेंगे वह भी तब जब केवाईसी का मानक पूरा हो।

पचास हजार रुपये से अधिक जमा करने पर पैन कार्ड देना अनिवार्य है। एलडीएम सतीश कुमार गुप्ता ने बताया कि जनधन खाते की राशि पर संबंधित व्यक्ति को मांगे जाने पर आयकर विभाग को ब्योरा देना होगा। 
विज्ञापन

कैशलैस सोसाइटी के लिए ई-बैंकिंग का प्रशिक्षण

चंदौसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैशलैस इंडिया के आह्वान पर कई सामाजिक संगठन आगे आए हैं। रोटरी क्लब चंदौसी पूर्वांचल और प्रथमा बैंक चंदौसी के साझा अभियान के तहत शहर में आठ शिविर लगाकर लोगों को ई-बैकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा सांसद सत्यपाल सैनी ने किया। सांसद सत्यपाल सैनी ने फव्वारा चौक पर शिविर का शुभारंभ करते हुए कहाकि दुनियां के अधिकांश देशों में नकद लेनदेन सीमित ही रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन भारत ही ऐसा देश हैं, जहां सीधे तौर पर नकद लेनदेन होता है। प्रधानमंत्री नरेेद्र मोदी भी नवीनतम तकनीकि पर जोर दे रहे हैं, इसलिए लोगों को मोबाइल बैकिंग, नेट बैंकिंग आदि को सीख लेना चाहिए। प्रथमा बैंक व रोटरी क्लब पूर्वांचल की पहल की सराहना करते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना है। नेट बैकिंग के प्रचार प्रसार के लिए समाजसेवी संस्थाओं व कालेजों का सहयोग भी लिया जाएगा।


इस मौके पर प्रथमा बैंक के चीफ मैनेजर अश्विनी सक्सेना, क्लब अध्यक्ष संगीता भार्गव, पूर्व मंत्री गुलाब देवी, सुधीर मल्होत्रा, सहस्त्रपाल सिंह, मेवाराम, आमोद गुप्ता, के. राय, अनुराग भार्गव, संजीव गुप्ता, दीप गोयल, भुवनेश सरन, डा.राकेश चौधपरी, मनोज सिंघल, नीलेंद्र ऐरन, वीरेश अग्रवाल, नीरज चौधरी, योगेश चौधरी रहे। फव्वारा चौक के अलावा मुसिंफ रोड, पुरानी पैंठ, घंटाघर, ब्रह्म बाजार व सीता रोड पर शिविर लगाकर लोगों को मोबाईल व नेट बैकिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed