फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   No signage at the Khirni cut point on the Ganga Expressway; potholes pose an accident risk.

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर खिरनी कट पॉइंट पर सांकेतिक निशान नहीं, गड्ढे से दुर्घटना का खतरा

Thu, 20 Aug 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Aug 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
No signage at the Khirni cut point on the Ganga Expressway; potholes pose an accident risk.
सौंधन। तहसील क्षेत्र से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। खिरनी इंटरचेंज के पास बने कट पॉइंट पर पर्याप्त सांकेतिक निशान नहीं होने से राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा, गांव अझरा के पास एक्सप्रेसवे पर एक गहरा गड्ढा भी बन गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज और मेरठ की ओर जाने वाले लोग इसी कट पॉइंट से एक्सप्रेसवे पर चढ़ते हैं। बाहर से आने वाले वाहन चालक भी यहीं से उतरते हैं। हाईवे पर पर्याप्त सांकेतिक निशान नहीं होने से वाहन चालक कट पॉइंट को पहचान नहीं पाते। वे अक्सर आगे निकल जाते हैं और फिर कई किलोमीटर घूमकर वापस आते हैं। गंगा एक्सप्रेसवे को चालू हुए पांच माह से अधिक समय हो चुका है। इसके बावजूद खिरनी कट पॉइंट पर स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सांकेतिक निशान भी अनुपस्थित हैं। यह स्थिति वाहन चालकों के लिए लगातार मुश्किलें पैदा कर रही है।
विज्ञापन


बरसात के कारण खिरनी के निकट गांव अझरा के पास एक गहरा गोल गड्ढा हो गया है। बारिश का पानी इसी गड्ढे में जा रहा है, जिससे सड़क के नीचे मिट्टी बैठने लगी है। गड्ढे के ऊपर दो पत्थर रख दिए गए हैं ताकि वाहन चालक इसमें गिरकर दुर्घटनाग्रस्त न हों। हालांकि कुछ लोग इन पत्थरों के ऊपर से बाइक निकालकर ले जा रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव खिरनी निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि इस तरह से हादसा होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि सांकेतिक निशान नहीं होने से बाहर से आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। कई वाहन चालक कट पॉइंट से आगे निकल जाते हैं और कई किलोमीटर चलने के बाद वापस लौटते हैं। जल्द से जल्द दिशा-सूचक बोर्ड लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed