{"_id":"6a0a20c79b0942936d0fd3db","slug":"no-electricity-or-water-in-mian-sarai-potholes-on-the-roads-have-become-a-headache-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-135497-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: मियां सराय में बिजली न पानी... सड़कों के गड्ढे बने सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: मियां सराय में बिजली न पानी... सड़कों के गड्ढे बने सिरदर्द
Mon, 18 May 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 18 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
संभल। मियां सराय वार्ड- 17 में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। वार्ड में बिजली, पानी की समस्या के साथ ही सड़कों में बने गहरे गड्ढे लोगों को दर्द दे रहे हैं। खुले में रखे ट्रांसफार्मरों से जहां हर समय हादसे का खतरा रहता है, वहीं जलभराव से लोग परेशान हैं।
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मोहल्ले में पानी के लिए वाटर कूलर तक नहीं है। हैंडपंप भी खराब हैं। यह समस्या दो साल से समस्या है। सड़कें भी खस्ताहाल हैं। स्थानीय लोगों का दावा है कि मोहल्ले की कई सड़कें ऐसी हैं, जिनमें गहरे-गहरे गड्ढे बन गए हैं। कहा कि बारिश के दौरान जलभराव होने से आवागमन में समस्या खड़ी हो जाती है। दो पहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जाते हैं। सफाईकर्मी मनमानी करते हैं। मनमर्जी से सफाई करके चले जाते हैं। टोकाटाकी करने पर कोई हल नहीं निकलता। इस कारण नालियां भी गंदगी से बजबजा रही हैं। मोहल्ले में संक्रमण के फैलने का डर बना हुआ है।
बताया कि थानों का परिसीमन भी मोहल्ले के लोगों के परेशानी का सबब बन गया है। दरअसल रायसत्ती थाना बनने के बाद कोतवाली और नखासा थाना क्षेत्र का काफी हिस्सा इसमें आया है। अब लोग थाने पहुंचते हैं तो उन्हें पता चलता है कि यह मोहल्ला अब उनके थाने में नहीं आता है।