फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   no electric in sambhal district hospital

जिला अस्पताल की बिजली गुल, मरीज बेहाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
no electric in sambhal district hospital
संभल जिला अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में बंद पड़े पंखे और भर्ती मरीज। - फोटो : SAMBHAL
संभल। जिला अस्पताल में बिजली फाल्ट होने से मरीज बेहाल हो गए। जो लोग आपातकालीन कक्ष में भर्ती थे उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। तिमारदार अपने मरीजों को हाथ से हवा करते नजर आए। जबकि चिकित्सक इंवर्टर के सहारे कक्ष में बैठे दिखाई दिए। जिला अस्पताल के जिम्मेदारों की लापरवाही इस कदर हावी है कि जनरेटर होने के बाद भी चलाया नहीं गया। जबकि जनरेटर की सुविधा मरीजों के लिए सरकार ने मुहैया कराई है। लेकिन सुविधाएं नहीं दी जा रहीं। रविवार को सुबह में जिला अस्पताल की बिजली लाइन में फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन

इससे पूरे अस्पताल की बिजली गुल हो गई। जो मरीज आपातकालीन कक्ष में भर्ती थे वे बेहाल हो गए। कुछ मरीजों के तीमारदारों ने हाथ से हवा कर उन्हें राहत देने का काम किया। लेकिन बंद बिल्डिंग में राहत मिलने का नाम नहीं ले रही थी। उपचार कराने के लिए भर्ती हुए मरीज पसाने में तर नजर आए। वहीं चिकित्सक अपने कक्ष में इन्वर्टर से चल रहे पंखे का मजा लेते दिखाई दिए। जो सुविधाएं सरकार आम जनमानस को देना चाहती है वे मिल नहीं पा रही है।
विज्ञापन

सरकार की मंशा है कि हर गरीब और माध्यम वर्गीय लोगों को सभी सुविधाएं मिलें लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। क्योंकि जो जनरेटर दिए हुए हैं वे धूल फांक रहे हैं। उन्हें किसी वीआईपी कार्यक्रम के दौरान ही चलाया जाता है। जबकि जनरेटर सरकार ने मरीजों के लिए मुहैया कराया है। जब इस बारे में मरीजों से बात की तो उन्होंने बताया कि जब से भर्ती हुए हैं तब से गर्मी से बेहाल हुए जा रहे हैं। यदि जनरेटर चल जाता तो राहत मिल जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed