{"_id":"5ebc3a9b8ebc3e904914ace3","slug":"new-hotspot-in-sambhal-chandausi-news-mbd3491183134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद चंदनकटी मौजा हॉट स्पॉट घोषत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद चंदनकटी मौजा हॉट स्पॉट घोषत
विज्ञापन
बहजोई के गांव चंदनकटी मौजा में हॉट-स्पॉट बनाए जाने के बाद बेरियर पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : CHANDAUSI
बहजोई। चंदनकटी मौजा में दो पक्षों में विवाद के दौरान गोली लगने से घायल युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद प्रशासन की ओर से सख्ती की गई है। पूरे इलाके को हॉट-स्पॉट घोषित करते हुए गांव में आवागमन के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। साथ ही प्रशासन की ओर से गांव के रास्तों पर बेरियर लगवाए गए हैं और सैनिटाइजेशन भी कराया गया है।
उप जिलाधिकारी चंदौसी महेश प्रसाद दीक्षित ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदनकटी मौजा में कोरोना पॉजीटिव निकलने के कारण हॉट-स्पॉट बनाया गया है। गांव में आवागमन के सभी छह रास्तों को सील कर दिया गया है। इससे बेवजह गांव से किसी का भी आवागमन नहीं हो पाएगा। रास्तों पर बेरियर लगाकर पुलिस की तैनाती की गई है। आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को चिंहित किया गया है। गांव के किसी भी व्यक्ति की कोई भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। तहसील स्तर पर बने इस कंट्रोल रूम के फोन नंबर 05921-254011 पर गांव का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या दर्ज करा सकता है।
प्रशासन की ओर से समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराए जाने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा गांव में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों की तैनाती भी की गई है। इन अधिकारियों के फोन नंबरों समेत जरूरी जानकारियों को लेकर लाउड-स्पीकर से भी लोगों को बताया जा रहा है। कोई भी व्यक्ति जरूरी सामान समेत किसी भी आवश्कयता को लेकर गांव में तैनात किए गए अधिकारियों से भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि बीते दिनों दो पक्षों में विवाद के दौरान गांव चंदनकटी मौजा निवासी युवक को गोली लग गई थी। इसके चलते उपचार के लिए गोली लगे घायल युवक को पहले सीएचसी मेंत्र् भर्ती कराया गया था। बाद में जिला संभल रेफर किया गया था। इसके बाद घायल युवक को मुरादाबाद व मेरठ भी रेफर किया गया था। मेरठ में उपचार के दौरान लिए गए कोरोना सेंपल में घायल युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी।