फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   new dm of sambhal speak on devlopment

जनपद के लिए आधारभूत सुविधाओं को विकसित कराने की रहेगी कोशिश : डीएम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
new dm of sambhal speak on devlopment
संभल। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि आधारभूत सुविधाएं विकसित कराने की कोशिश रहेगी ताकि जनपद का संचालन बेहतर तरीके से हो सके। शासन की प्राथमिकताओं पर अमल कराने की जिम्मेदारी को निभाएंगे। संभल जनपद 28 सितंबर 2011 को बना था। सबसे पहले जिलाधिकारी प्रज्ञानराम मिश्रा रहे। अविनाश कृष्ण सिंह 13 वें जिलाधिकारी थे। अविनाश कृष्ण सिंह के स्थानांतरण के बाद संजीव रंजन 14वें जिलाधिकारी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सोमवार शाम संभल स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद वह बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर के लिए निरीक्षण भवन के लिए रवाना हुए। बबराला में उन्होंने तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की। अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता है। जिले की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन कराना उनकी प्राथमिकता सूची में रहेगा। जिलाधिकारी मंगलवार को गुन्नौर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्या सुनेंगे। इसके बाद बहजोई स्थित अपने कार्यालय पहुंचेंगे।
विज्ञापन

शासन की योजनाओं के अंतर्गत जो काम चल रहे हैं वे अबाध गति से चलते रहें। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति अच्छी रहे। जो समस्या आए उसका समाधान हो। समस्याओं के समाधान में समाज के सभी वर्गों का सहयोग रहे। जिले में आधारभूत सुविधाओं को विकसित कराया जाएगा। जिलाधिकारी के रूप में यह मेरा पहला जनपद है। इसलिए मैं काफी कुछ सीखूंगा और सबके साथ मिलकर जनता के लिए अच्छा काम करूंगा। संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed