{"_id":"602ae08d8ebc3ee94648993a","slug":"new-dm-of-sambhal-speak-on-devlopment-sambhal-news-mbd3797463110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के लिए आधारभूत सुविधाओं को विकसित कराने की रहेगी कोशिश : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के लिए आधारभूत सुविधाओं को विकसित कराने की रहेगी कोशिश : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि आधारभूत सुविधाएं विकसित कराने की कोशिश रहेगी ताकि जनपद का संचालन बेहतर तरीके से हो सके। शासन की प्राथमिकताओं पर अमल कराने की जिम्मेदारी को निभाएंगे। संभल जनपद 28 सितंबर 2011 को बना था। सबसे पहले जिलाधिकारी प्रज्ञानराम मिश्रा रहे। अविनाश कृष्ण सिंह 13 वें जिलाधिकारी थे। अविनाश कृष्ण सिंह के स्थानांतरण के बाद संजीव रंजन 14वें जिलाधिकारी हैं।
उन्होंने सोमवार शाम संभल स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद वह बबराला स्थित यारा फर्टिलाइजर के लिए निरीक्षण भवन के लिए रवाना हुए। बबराला में उन्होंने तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों तथा मुख्य विकास अधिकारी व अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की। अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता ही उनकी प्राथमिकता है। जिले की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन कराना उनकी प्राथमिकता सूची में रहेगा। जिलाधिकारी मंगलवार को गुन्नौर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्या सुनेंगे। इसके बाद बहजोई स्थित अपने कार्यालय पहुंचेंगे।
शासन की योजनाओं के अंतर्गत जो काम चल रहे हैं वे अबाध गति से चलते रहें। लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति अच्छी रहे। जो समस्या आए उसका समाधान हो। समस्याओं के समाधान में समाज के सभी वर्गों का सहयोग रहे। जिले में आधारभूत सुविधाओं को विकसित कराया जाएगा। जिलाधिकारी के रूप में यह मेरा पहला जनपद है। इसलिए मैं काफी कुछ सीखूंगा और सबके साथ मिलकर जनता के लिए अच्छा काम करूंगा। संजीव रंजन, जिलाधिकारी, संभल