{"_id":"5d8fae768ebc3e01307724a5","slug":"navratra-from-today-chandausi-news-mbd3238838107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र आज से, देवी मंदिरों में साफ सफाई कर की गई सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र आज से, देवी मंदिरों में साफ सफाई कर की गई सजावट
विज्ञापन
चंदौसी में नवरात्र की पूर्व संध्या पर सजा रामबाग धाम देवी मंदिर।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। शारदीय नवरात्र आज से शुरू हैं। इसके लिए घर और मंदिरों में कलश स्थापना और माता रानी की चौकी सजाई जाएगी। शहर में मां को मंदिरों पर सजावट की गई है। घरों और मंदिरों में कलश स्थापना और मां की चौकी सजाई जाएगी।
नौ दिनों तक शहर में नवरात्र की धूम रहेगी। पहले दिन यानी आज मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। रविवार को प्रथम नवरात्र है। लेकिन नवरात्र को लेकर शहर के देवी मंदिरों में कई दिन से तैयारियां चल रही थी। मंदिरों की साफ सफाई कर लाइट आदि से विशेष सजावट की गई है। श्रद्धालुओं को पूजा -अर्चना में कोई दिक्कत न आए इसका भी ध्यान रखा गया है।
शहर के रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर, मौलगढ़ स्थित प्राचीन देवी मंदिर, बगिया वाली देवी मंदिर, ब्रह्म बाजार स्थित गंगा देवी मंदिर तथा जारई गेट स्थित देवी मंदिर पर श्रद्धालुुओं की पूजा अर्चना के लिए खासी भीड़ लगती है।
विज्ञापन
यहां सुबह से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है। जो दोपहर 12 बजे तक जारी रहता है। यह अंतिम नवदुर्गा तक बना रहता है। घरों में श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं। पूजा अर्चना के लिए पूजन सामग्री खरीदने के लिए भी बाजार में खासी भीड़ रही। हर किराने की दुकान पर पूजा-अर्चना का सामान महिलाएं खरीदती देखीं। जहां उन्होंने नारियल, चुनरी, सामग्री, कपूर, रोली, लौंग, कलावा आदि समेत पूजा का अन्य सामान भी खरीदा। इसके अलावा कूटू, चोया सिंघाड़े की मींग व अन्य फलाहार का सामान भी खरीदा।