फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   nasbandi

नसबंदी के लिए छह घंटे इंतजार, बैैरंग लौटीं

Tue, 19 Jul 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Tue, 19 Jul 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
nasbandi
नसबंदी
शिविर में आपरेशन के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण महिलाओं को छह घंटे के इंतजार के बाद बिना नसबंदी कराए लौटना पड़ा। आपरेशन करने मुरादाबाद से आई सर्जन की टीम व्यवस्था न हो पाने के कारण लौट गई। 
विज्ञापन



करीब एक वर्ष बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संभल की ओर से जिला अस्पताल में नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर सोमवार को दस बजे से शुरू होना था। साढ़े नौ बजे से ही महिलाओं का आना शुरू हो गया। लेकिन, शिविर में आपरेशन की व्यवस्था नहीं हो सकी। इस दौरान नसबंदी कराने आईं महिलाओं ने न तो पानी पिया और न ही भोजन ही बकर सकीं। उनके साथ आईं एएनएम ने महिलाओं को खाली पेट रहने की सलाह दी थी। उन्हें करीब तीन बजे आपरेशन नहीं होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


इस पर वे आक्रोशित हो उठीं। महिलाओं ने कहा कि यदि आपरेशन नहीं होना था तो दिन भर भूखा प्यासा क्यों रखा गया।

.रुपये खर्च हो गए, नसबंदी नहीं हुई
संभल। नसबंदी के लिए महिलाओ को प्रेरित करने में एएनएम का योगदान रहता है। सोमवार को आयोजित शिविर में महिलाओ को लेकर पहुंची एएनएम मीनाक्षी ने बताया कि परिवार नियोजन उनकी सेवाओं का हिस्सा होता है। इसलिए वह महिला को अपने खर्चे पर लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके 100 रुपये खर्च हो गए और नसबंदी भी नहीं हुई। दूसरी एएनएम ने बताया कि पहले शिविर 16 जुलाई को लगना था जिसे बदल कर 18 जुलाई किया गया। 


..वेरी बैड, वेरी बैड 
नसबंदी करने के लिए मुरादाबाद से आईं सर्जन डॉ.अलका दीक्षित जब जाने के लिए गाड़ी में बैठ गईं तो डा. जुहेब करीम उन्हें मनाने पहुंचे। उनसे आपरेशन न करने की वजह पूछी। इस पर डॉ.अलका दीक्षित ने कहा कि आपरेशन के लिए कोई इंतजाम नहीं था। दिस इज वेरी बैड-वेरी बैड।


मैं सुबह दस बजे आ गई थी। सुबह से न पानी पिया और न ही खाना खाया क्योंकि नसबंदी खाली पेट कराई जानी थ्ज्ञी। दिन भर इंतजार कराया अब लौटाया जा रहा है। बबली पत्नी दिनेश, महमूदपुर कुंज।

मैं बच्चों को घर पर अकेला छोड़कर सुबह ही आ गई थी, उम्मीद थी कि दोपहर तक छुट्टी मिल जाएगी लेकिन आपरेशन नहीं हुआ।    राजकुमारी पत्नी नौरंग, नवाड़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed