{"_id":"5835f8104f1c1b2b2513c4da","slug":"nagdi-ki-kmi-k-chalte-do-ki-gyi-jaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगदी की कमी के चलते किसान-मजदूर की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगदी की कमी के चलते किसान-मजदूर की गई जान
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना बनियाठेर क्षेत्र के ढकनगला निवासी रामअवतार सिंह पुत्र किशोरीलाल बुधवार को सुबह करीब आठ बजे बुबाई के लिए तैयारी करने खेत पर पहुंचे। शाम करीब तीन बजे खेत पर ही रामअवतार सिंह की मौत हो गई। पड़ोसी खेत वाले ने परिजनों को सूचना दी। परिजन खेत पर पहुंचे।
बेटे विपिन कुमार ने बताया कि कई दिन से उनके पिता बैंकों के चक्कर लगा रहे थे। फसल की बुवाई के लिए नगदी नहीं मिली। इसी को लेकर चिंतित थे। विपिन का कहना है कि पिता की मौत सदमे के कारण हुई है। परिवार में कोहराम छा गया। कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव धर्मपुर रत्ता निवासी चंद्रपाल पुत्र सेवाराम चार दिन से बीमार था। चंद्रपाल की मां प्रेमवती ने बेटे के इलाज के लिए गांव से ही रुपये उधार लिए थे। उधारी बतौर हजार पांच सौ रुपये के नोट मिले थे। इलाज के लिए हजार पांच सौ रुपये के नोट से इलाज करने से इंकार कर दिया। इलाज के अभाव में सुबह करीब आठ बजे चंदपाल ने दम तोड़ दिया।