फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   muslims welcome of rss raily in sambhal

आरएसएस की यात्रा में मुस्लिमों ने बरसाए सौहार्द के फूल

Mon, 15 May 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Mon, 15 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
muslims welcome of rss raily in sambhal
चौधरी सराय में फूल लिए खड़े मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : amar ujala
गुन्नौर हो चाहे संभल, बदअमनी के लिए सुर्खियां बटोरने वालों को यहां की पब्लिक ने आईना दिखाया है। एक बार फिर अमन की संभल की रवायत को पेश किया है। आरएसएस के स्वयंसेवकों की ओर से निकाली गई जिला दर्शन यात्रा का संभल के चौधरी सराय में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


इस बीच शहर की सड़कें वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से गूंजती रहीं, जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। इससे पहले मुस्लिम समुदाय ने आरएसएस के पथ संचलन का भी स्वागत किया था। मेडिकल टीम भी साथ थी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने रविवार को जिला दर्शन यात्रा निकाली। जुनावई से शुरू हुई यात्रा में तकरीबन 1225 बाइक सवार शामिल थे, जिनका दावा है कि, उन्होंने तकरीबन पूरे जिले का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में यात्रा जब संभल के चौधरीसराय पहुंचने को हुई तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़े पदाधिकारी-कार्यकर्ता एकत्र हो गए। पूरा मोहल्ला वंदे मातरम् के नारे से गूंज उठा।

यात्रा के पहुंचने पर जोश से लबरेज युवा भारत माता की जय का नारा लगा राष्ट्र के प्रति अपनी मोहब्बत का इकबाल करने लगे। मुस्लिम युवा इनका स्वागत करने के लिए हाथों में शर्बत और फूल लिए पहले से खड़े थे।

इन्होंने फूल बरसाकर अमन का पैगाम दिया। इसके बाद शर्बत पिलाया। यात्रा में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य मंजू दिलेर भी शामिल हुईं। इसके बाद यात्रा रवाना हुई, जिसका बहजोई में समापन हुआ।

 भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल, चंद्रकेश, छत्रपाल, चंद्रशेखर, ठाकुर सतेंद्र सिंह, गुलफाम सिंह यादव, नरेंद्र सिंह, महेश गुप्ता, हरेंद्र सिंह उर्फ रिंकू, संजय सांख्यधर, अवधेश प्रताप सिंह, सुरेश अटल रहे।


 इससे पहले आरआरएस के प्रांत व्यवस्था प्रमुख नागेंद्र, जिला प्रचारक चंद्रशेखर ने यात्रा की शुरुआत की।  आरएसएस के गणवेश में साथ चल रहे डा.नीरज चंचल ने बताया कि जिसको भी परेशानी होती थी, उसका तत्काल  उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed