{"_id":"692ca701960379df540dd90e","slug":"munazir-became-mr-sambhal-in-the-bodybuilding-competition-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129611-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मुनाजिर बने मिस्टर संभल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मुनाजिर बने मिस्टर संभल
विज्ञापन
संभल में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में ट्राफी लेकर खड़े विजेता बॉडी बिल्डर और अन्य लोग। संवाद
संभल। संभल फिटनेस एंड बॉडी बिल्डिंस एसोसिएशन की ओर से डिस्ट्रिक्ट संभल एवं रुहेलखंड प्रतियोगिता का आयोजन चंदौसी मार्ग पर स्थित दून मॉडर्न पब्लिक स्कूल में किया गया। इसमें बॉडी बिल्डर्स ने मंच पर आकर बॉडी का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक ने पहले चरण में जिला संभल और फिर रुहेलखंड की घोषणा की। मिस्टर संभल मुनाजिर (चैंपियन जिम), मिस्टर मसल्समैन संभल फुरकान (वैलनेस जिम), मिस्टर बेस्ट पोजर संभल राजेंद्र (वैलनेस जिम), बेस्ट इम्प्रूवमेंट ऑफ संभल आयुष (न्यू इंडियन जिम), मिस्टर रुहेलखंड देवेंद्र पाल (बरेली), मिस्टर मसल्समैन ऑफ रुहेहलखंड नईम (रामपुर), मिस्टर इम्प्रूवमेंट ऑफ रुहेलखंड राहत (मेरठ) घोषित किए गए। यह घोषणा निर्णायक अल्ताफ अहमद नजमुन्नबी ने की।
प्रतियोगिता में संभल और दूसरे जिलों के 150 बॉडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डॉ. सचिन सक्सैना चैरिटेबल ब्लड बैंक की ऑनर डॉ. रितु सक्सेना का सहयोग रहा। मुख्य अतिथि पूर्व चैयरमैन हाजी नुसरत इलाही, हाफिज तंजीम आलम, फराज खान एडवोकेट, आसिफ, हाजी नाजिश आदि रहे। अध्यक्षता मो. कैश तथा संचालन फराज एडवोकेट अर्शी ने किया।