फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Motorcyclist killed in collision with pickup truck.

Sambhal News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in collision with pickup truck.
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के हिसामपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नजदीक बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें गांव पीपली रहमापुर निवासी अनादिल (24) की मौत हो गई। वह अपनी बाइक से अमरोहा जिले के ढबारसी जा रहा था। गांव हिसामपुर से आगे बने गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां हालत बिगड़ने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया था। जहां मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed