{"_id":"68ec0460b83ee7c72809eada","slug":"mother-is-watching-every-activity-of-the-world-seated-on-the-lotus-flower-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-128011-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कमल पुष्प आसीन जगत की, हर गतिविधि मां देख रही...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कमल पुष्प आसीन जगत की, हर गतिविधि मां देख रही...
विज्ञापन
संभल। हिंदू जागृति मंच की ओर से नगर में इंडियन स्कॉलर एकेडमी में हुई काव्य गोष्ठी में कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य गोष्ठी में रामपुर से आए कवि शिवकुमार चंदन ने कहा-कमल पुष्प आसीन जगत की हर गतिविधि मां देख रही। मति गति नीति रीति को देती, सुख दुख रच अभिलेख रही। बागपत से आए श्रीपाल शर्मा ने कहा-शहर मेरा दिखता तो आबाद है, मगर दिल की दुनिया बर्बाद है। सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा-नकली घी और दूध दवाएं, स्वास्थ्य को लाभ नहीं करते, चूहेमार दवाई खाकर, चूहे नहीं मरा करते।
डॉ. संदीप कुमार सचेत ने कहा-भरे उदर तुम क्या समझोगे, भूखे पेट की आग है क्या, जो सब सुख भोग रहे हैं, वे क्या जाने हतभाग है क्या। अतुल कुमार शर्मा ने कहा-दुनिया में कुछ ही बचे हैं जो गिरते हुए को संभालते हैं, वरना लोग अपनों के पैरों में ही जंजीर डालते हैं। इस बीच साहित्यिक सेवा के लिए श्रीपाल शर्मा और डॉ. संदीप कुमार सचेत को हिंदी सारथी को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिव कुमार चंदन, सुखपाल सिंह गौर, वीकेश शर्मा, गुरमीत सिंह आदि रे। अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने तथा संचालन ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने किया।