Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   More than a thousand people received anti-rabies injections in ten days.

Sambhal News: दस दिन में एक हजार से ज्यादा लोगों को लगा एंटी रेबीज इंजेक्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
More than a thousand people received anti-rabies injections in ten days.
चंदौसी(संभल)। शहर और ग्रामीण इलाकों में कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि सीएचसी पर हर दिन सौ से डेढ़ सौ लोग एंटी रेबीज (एआरवी) इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। पिछले दस दिनों में करीब 1088 एआरवी लोगों के लगाया जा चुका है। बढ़ते मामलों को देखते हुए अवकाश के दिनों में भी ओपीडी में एआरवी इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के साथ ही आसपास के गांवों से रोजाना बड़ी संख्या में लोग कुत्ता व बंदर काटे जाने की शिकायत लेकर सीएचसी पहुंच रहे हैं। कुत्तों और बंदरों के काटने के अधिकतर मामले सुबह और शाम के समय दर्ज हो रहे हैं, जब लोग टहलने या काम पर जा रहे होते हैं। शहर व गांव की गलियों में कुत्तों व बंदरों का झुंड अपनी भूख शांत करने के लिए पूरे दिन इधर उधर भटकता रहता हैं। प्यास बुझाने से लेकर भूख शांत करने के लिए बंदर व कुत्ते लोगों पर हमला बोल दे रहे हैं। आलम ये है कि चंदौसी और ब्लॉक बनियाखेड़ा के गांव के अलावा जिला बदायूं के गांव औरछी, तरकपुर बरौली, जाफरपुर, बझेड़ा, सिसरका, आसफपुर गांव तक के लोग चंदौसी सीएचसी में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए आ रहे हैं। सीएचसी के सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि सीएचसी में एआरवी इंजेक्शन की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है। बताया कि कुत्ते व बंदर के काटने या खरोंच लगने पर तुरंत साबुन और पानी से जख्म को धोकर अस्पताल पहुंचे। स्वयं इलाज करने या घरेलू नुस्खे अपनाने की गलती न करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed