फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   More than 500 houses lost electricity for seven hours

Sambhal News: सात घंटे तक गुल रही 500 से ज्यादा घरों की बिजली

Mon, 29 Apr 2024 04:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 29 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
More than 500 houses lost electricity for seven hours
बहजोई (संभल)। इाईटेंशन लाइन का तार टूटने और जर्जर लाइन बदलने के चलते रविवार को सात घंटे तक कई मोहल्ले और कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर करीब 12: 30 बजे नगर के मोहल्ला फैक्ट्री कॉलोनी समेत कुरेशियान, पजाया रोड, नारायन टोला व गोलागंज के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर समेत विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क किया तो उपभोक्ताओं को कहीं तकनीकी खराबी होने के कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी मिली। वहीं दोपहर भर बिजली न मिलने से घरों व दुकानों आदि में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान विद्युत उपकरण भी शोपीस बने रहे। एसडीओ अजय चौरसिया ने बताया कि मोहल्ला कृष्णा कुंज में हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। इसके अलावा लाइन भी जर्जर थी। रविवार को करीब 400 मीटर की नई विद्युत लाइन डाली गई। इसके चलते इन इलाकों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed