फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   More than 200 people took a pledge to give up evil in the Mahayagya.

Sambhal News: महायज्ञ में 200 से अधिक लोगों ने बुराई त्यागने का संकल्प लिया

Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 14 Jan 2024 04:13 PM IST
विज्ञापन
More than 200 people took a pledge to give up evil in the Mahayagya.
संभल। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में तीसरे दिन बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने आहुति दी। सभी ने उज्जवल भविष्य के लिए लोक कल्याण के साथ प्रार्थना की। इस दौरान 200 से अधिक लोगों ने बुराई छोड़ने का संकल्प लिया। साथ ही, 50 से अधिक लोगों ने दीक्षा ली। उन्हें जनेऊ पहने के नियम बताए गए।
विज्ञापन

खिरनी मोहिउद्दीनपुर में आयोजित 24 कुंडीय महायज्ञ में गायत्री परिवार व क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दीं। यज्ञ वेदी के समक्ष बैठाकर जनेऊ और दीक्षा संस्कार कराया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की शुरूआत हुई। शक्ति पीठ के साधकों ने पीत वस्त्र धारण किए। श्रद्धालुओं को विधिवत रूप से यज्ञ में आहुति दिलवाई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख शांति और राष्ट्र कल्याण के लिए कामना की। साथ ही, पूर्ण आहुति में अपने अवगुणों का त्याग करने का संकल्प लिया। इस दौरान गायत्री मंत्रों के उच्चारण से पंडाल गूंज उठा। इस दौरान यशपाल सिंह दक्ष ने कहा कि गायत्री मंत्र चारों वेदों का सार है। वेदों में पहले ही लिख दिया कि संभल की पावन भूमि पर भगवान अवतार लेंगे और पापियों का अंत होगा। इसलिए अपने अंदर फैली कुरीतिओं को दूर कर भगवान के ध्यान में लग जाएं। अगर समय कम हो तो सोते समय गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए सोने के प्रयास करें। युवाओं से आह्वान किया कि मोबाइल का सदुपयोग करें। इस दौरान टोली नायक ओमेश्वर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed