{"_id":"5d8e58058ebc3e93c95f1e3f","slug":"minister-listened-problem-of-villagers-chandausi-news-mbd3237617144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली है नहीं, भेज रहे हजारों का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली है नहीं, भेज रहे हजारों का बिल
विज्ञापन
चंदौसी के कैथल गांव में जलशक्ति अभियान के शिविर में बोलती राज्यमंत्री गुलाब देवी।
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शासन के जल शक्ति अभियान के तहत माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कैथल गांव में शुक्रवार को चौपाल लगाई। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने शिविर लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। पेंशन, आवास आदि सरकारी योजनाओं के ऑन लाइन आवेदन कराए। राज्यमंत्री ने कहा कि जो भी अधिकारी योजनाओं के क्रिन्यावयन में लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। यहां लोगों ने शिकायत की कि उनके घरों में बिना बिजली के ही विभाग हजारों के बिल हर माह भेज रहा है।
नगर के निकटस्थ गांव कैथल में शुक्रवार को राज्यमंत्री गुलाब देवी की मौजूदगी में चौपाल लगाई गई। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, ब्लाक, बाल विकास विभाग, पूर्ति विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सहित कई विभागों ने स्टाल लगाकर पेंशन, आवास, शौचालय आदि विभिन्न योजनाओं के आन लाइन आवेदन भरवाए गए।
सैकड़ों की संख्या में लोगों ने आवेदन किए। इस दौरान जैरोई हयातनगर के ग्रामीणों ने बिल दिखाते हुए शिकायत की कि उनके घरों में बिजली नहीं है लेकिन फिर भी विभाग हजारों का बिल हर माह भेज रहा है। राज्यमंत्री ने इस पर विद्युत विभाग को जमकर फटकार लगाई। अधिकारियों ने कहा कि जब उनके घरों में बिजली दी जाएगी, तभी से वह बिलों को जमा करना शुरू करें।
विज्ञापन
चंदौसी-कैथल मार्ग की खस्ता हालत की मरम्मत के निर्देश दिए। स्कूली रसोईयों ने छह माह से मानदेय नहीं मिलने, कई ने राशन नहीं मिलने की शिकायतें की। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो भी अधिकारी कर्मचारी लापरवाही बरतेगा, सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचना ही चाहिए। इस मौके पर रामपाल सिंह, योगेश गोल्डन, विनोद कुमार बिन्नी, प्रधान भूरी देवी, प्रेमपाल यादव, गिरिराज किशोर, मुकेश सोम, मनोज कठेरिया, भुवनेश राघव, विजय यादव, कपिल त्यागी आदि शामिल रहे।