फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Minister in charge arrived to test the preparations for the Chief Minister's tour

मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों को परखने पहुंचे प्रभारी मंत्री, प्रशासन से ली जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Minister in charge arrived to test the preparations for the Chief Minister's tour
संभल के गांव मुजाहिदपुर स्थित कैलादेवी मंदिर के नजदीक बन रहे मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल का मुआयन? - फोटो : SAMBHAL
संभल। मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियां प्रशासन ने लगभग पूरी कर ली हैं। जिले के प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। प्रशासन की ओर से हैलीपैड और जनसभा स्थल पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। जनसभा स्थल का टेंट वाटर प्रूफ होने के साथ ही विशाल बनाया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजीव रंजन और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र रविवार की सुबह से ही निरीक्षण करते नजर आए। प्रभारी मंत्री ने सभी जानकारी विस्तार से ली। इसके बाद अधिकारी व भाजपाई कैला देवी मंदिर के महंत ऋषि राज गिरी महाराज से मिले। व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी, अवधेश यादव, चौधरी नरेंद्र सिंह, चौधरी हरेंद्र सिंह, कपिल सिंघल, उदयवीर सिंह, विपिन गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता आदि भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed