फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Meteorological Department issues red alert... Heavy storm and rain expected in next 24 hours

Sambhal News: मौसम विभाग का रेड अलर्ट...24 घंटे में तेज आंधी-बारिश का अनुमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Meteorological Department issues red alert... Heavy storm and rain expected in next 24 hours
चंदौसी। जिला संभल में मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तेज आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। डीएम ने नागरिकों से सुरक्षा मानकों का पालन करने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने का अनुरोध किया है। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

संभल जिले में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन के अनुसार जिले में तेज आंधी, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, 29 और 30 मई को आंधी और ओलावृष्टि के साथ हवा की रफ्तार 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। डीएम ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

प्रशासन ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान लोग घरों के अंदर ही रहें और बड़े होर्डिंग, कमजोर दीवारों तथा पुराने पेड़ों के नीचे खड़े न हों। मेघगर्जन और वज्रपात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल बंद करने की सलाह दी गई है। साथ ही, खुले मैदान, तालाब और पेड़ों के नीचे जाने से बचने को कहा गया है। ओलावृष्टि के दौरान सिर को सुरक्षित ढकने और मवेशियों को पक्के शेड में बांधने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले रास्तों और गिरे हुए बिजली के तारों से दूर रहने को भी कहा है। जिला प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed