फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Mercury Hits 40 Degrees Celsius; People Struggle with Difficulties

Sambhal News: 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, दिक्कतों से जूझे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Mercury Hits 40 Degrees Celsius; People Struggle with Difficulties
संभल। गर्मी बढ़ने पर लोगोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर के वक्त गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। कई लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर जरूरी काम के लिए निकले। इस बीच गली मोहल्लों में सन्नाटे का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

दिन ब दिन गर्मी बढ़ती जा रही है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली तो लोग पसीने में तरबतर नजर आए। दोपहर के वक्त तो हालात और गंभीर हो गए। तेज धूप के बीच गर्म हवा के थपेड़ों ने परेशान किया। उस वक्त लोग जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकले। गली मोहल्लों में सन्नाटा नजर आया तो मुख्य चौराहे भी सुनसान रहे। शाम होने पर लोगों को कुछ राहत मिली तो खरीदारी का मन बनाया। जिसके बाद रौनक बढ़ने लगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed