{"_id":"6a8cb0f6418b8bdf00027e77","slug":"memorandum-submitted-regarding-issues-caused-by-poor-network-connectivity-and-a-demand-for-a-technical-survey-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-139410-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खराब नेटवर्क से परेशानी, तकनीकी सर्वे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खराब नेटवर्क से परेशानी, तकनीकी सर्वे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। आजाद अधिकार सेना ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम विकासचंद्र को सौंपा। इसमें मोबाइल नेटवर्क की बदहाल व्यवस्था पर चिंता जताई गई है। संगठन ने नेटवर्क का स्वतंत्र तकनीकी सर्वे कराने की मांग की है। 25 दिनों के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
आजाद अधिकार सेना के प्रदेश महासचिव खिजर गौस के नेतृत्व में पदाधिकारी नई तहसील पहुंचे थे। ज्ञापन में बताया गया कि मोबाइल और इंटरनेट अब मूलभूत आवश्यकता बन चुके हैं। ये शिक्षा, रोजगार, व्यापार, बैंकिंग, यूपीआई और सरकारी सेवाओं के लिए जरूरी हैं।
संभल समेत कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को कॉल ड्रॉप और कमजोर सिग्नल की समस्या है। उन्हें धीमी इंटरनेट गति का भी सामना करना पड़ रहा है। 4जी और 5जी नेटवर्क में भी दिक्कतें आ रही हैं। नेटवर्क बार-बार गायब होने की समस्या भी है। खिजर गौस ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण नेटवर्क न मिलना उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी है।
विज्ञापन
संगठन ने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों उपभोक्ताओं की समस्याओं की स्वतंत्र जांच की आवश्यकता बताई। उन्होंने लंबे समय तक नेटवर्क बाधित रहने पर उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की। पोस्टपेड उपभोक्ताओं की बिलिंग और नेटवर्क संबंधी शिकायतों का प्रभावी समाधान भी मांगा गया। खिजर गौस ने 28 दिन की वैधता पर भी सवाल उठाए और बीएसएनएल को मजबूत बनाने की मांग की।
इस दौरान मंडल सचिव नौशाद शेख, जिला प्रभारी शहनवाज, वीरपाल सिंह, मनोज कुमार, असलम तुर्की, रईस, शाकिर मसूदी, अरमान सैफी, गुलाम रब्बानी, राहुल सिंह, शरीफ तुर्की, युसुफ आदि रहे।